सहरसा, फरवरी 2 -- सहरसा। सहरसा प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में सन्नी स्टार सहरसा ने बैजनाथपुर की टीम को शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। एमएलटी कॉलेज मैदान में शनिवार को हुए फाइनल में बैजनाथपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 119 रन बनाया। जवाब में खेलते हुए सन्नी स्टार की टीम ने मात्र 15.1 ओवर में ही 7 विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब 29 रन और 3 विकेट लेने वाले मोनू को मिला। टूर्नामेंट में 8 विकेट और 96 रन बनाने वाले प्रिंस मैन ऑफ द सीरीज बने। मुख्य अतिथि मुकेश सिंह मुन्नू ने विजेता और अमरदीप कुमार बंटू ने उपविजेता टीम को कप देते खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन को सफल बनाने में ट्विंकल, सौरव, आयुष पराशर, निशांत छोटू, सुमित झा, अरविंद, भोलू, अभिषेक सिंह, PK, रवि सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.