गिरडीह, अगस्त 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना में बोड़ो निवासी सन्नी रैन समेत 10 के विरूद्ध एससी-एसटी समेत विभिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है। यह एफआइआर पचंबा थाना क्षेत्र के पचंबा मिशन बोड़ो जगपतारी निवासी रंजना कुमारी पति विलियम जेकब के द्वारा एससी-एसटी के विशेष न्यायालय में दायर परिवाद पत्र के आलोक में दर्ज की गई है। प्राथमिकी में बोड़ो निवासी सन्नी रैन, पचंबा कुंजड़ा मोहल्ला निवासी जुबैर रैन, हसन रैन, ओसम मियां, शाहरूख रैन, बोड़ो जगपतारी निवासी इदरिश अंसारी, बोड़ो निवासी सद्दाम अंसारी, बिशनपुर निवासी मुजतबा मिर्जा, सिमदारडीह निवासी मो कलाम मिर्जा एवं मो सजाद के बड़ा बेटा को अभियुक्त बनाया गया है। यह मामला जमीन से संबंधित है। रंजना का कहना है कि उसके पुश्तैनी मकान एवं जमीन पर भू-माफियाओं की नजर लग गयी और वे लोग जमीन या रंगदार...