लखनऊ, अगस्त 7 -- राजधानी लखनऊ में गुरुवार की देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। सीतापुर हाईवे पर बीकेटी इलाके में सरइयां गांव के पास सन्नाटे में खड़ी कार आग का गोला बन गई। भीषण आग में धमाके के साथ कार के शीशे तक फट गए। अंदर मौजूद युवक की लाश इस आग में कंकाल बन गई। पुलिस कार नंबर के आधार पर डिटेल निकालकर मालिक को सूचना दी। कार में आग खुद लगी या किसी ने युवक की हत्याकर कार में डालकर आग लगाई। पुलिस दोनों बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। सीतापुर हाई-वे पर सरइयां गांव के पास गुरुवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे मारुति जेन कार में एकाएक आग लग गई। आग की तपिश से धमाकों के साथ कार के शीशे फटने लगे। इससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। बीकेटी थाने से पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से आ...