मुजफ्फर नगर, फरवरी 3 -- छपार। क्षेत्र के बसेड़ा गांव में मोरना मार्ग पर स्थित सन्त रविदास मंदिर पर सोमवार से चार दिवसीय मेला आरंभ हो गया। मेले में कई बड़े झूले ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा कई नौटंकी, सर्कस आदि को देखने के लिए ग्रामीण मेले में पहुंच रहे हैं। मेले में भोपा, बसेड़ा, बसेड़ी, भैंसरहेड़ी, घुमावटी, तेजलहेड़ा, सिमर्थी, खिदड़िया, कासमपुर, बरला, गादला, छपार आदि गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु रविदास मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आते हैं। सोमवार को ग्राम प्रधान पवन देशवाल द्वारा दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब आदि राज्यों से पहलवान कुश्ती लड़ने के लिए आए हैं। विजेताओं को समिति की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। सोमवार को थानाध्यक्ष मोहित सहरावत व बसेडा चौकी इंचार्ज राहु...