हाथरस, मई 31 -- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के मेडिकल विंग एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के द्वारा नशे के विरोध में प्रभात फेरी निकाली गई। मेरा भारत नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र द्वारा बी के शांता दीदी के सानिध्य मैं प्रातः कालीन प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें ब्रह्मा कुमारिया तथा ब्रम्हा वत्स भाई स्लोगेन हाथ में लेकर नारे सन्डे हो या मंडे नशे को मरो डंडे , ढाई इंच की बीडी है यही मौत की सीढ़ी है। एक दो एक दो बीडी पीना छोड़ दो आदि लगाते हुए चल रहे थे। यह भी पढ़ें- 100 लोगों को दिलाई गई नशे से दूर रहने की शपथ प्रभात फेरी आनंदपुरी कॉलोनी से आरंभ होकर के विनोद विहार कॉलोनी चमन विहार होते हुए आनंदपुरी कॉलोनी पर पहुंची। हाथरस रे...