मेरठ, अप्रैल 21 -- हस्तिनापुर वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र अंतर्गत फलावदा रेंज के ग्राम सनोता व फलावदा में पिछले कई दिनों से दिखाई दे रहे तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने सघन अभियान शुरू कर दिया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर रणनीति में बदलाव करते हुए गुलदार की गतिविधियों को ट्रैक कर उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। वन विभाग की टीम द्वारा गुलदार के पगमार्क (पदचिह्न) एवं उसकी नियमित आवाजाही वाले रास्तों का गहन निरीक्षण किया गया। इसके आधार पर संभावित लोकेशन चिन्हित कर वहां पिंजरों की नई पोजीशन तय की गई। गुलदार को आकर्षित करने के लिए पिंजरे में दो मुर्गे बेट (चारे) के रूप में रखा गया है, ताकि उसकी गंध से तेंदुआ पिंजरे की ओर आकर्षित हो सके। यह भी पढ़ें- सनौता गांव के जंगल में गूंज रही तेंदुओं की गुर्राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.