सनोटा नहर से मिला मेरठ के युवक का शव ,मचा कोहराम
बुलंदशहर, अगस्त 25 -- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलने से मानसिक रूप से परेशान चल रहे मेरठ निवासी युवक का शव मंगलवार को सिकंदराबाद क्षेत्र की सनोटा नहर में पुल के पास बरामद हुआ। युवक 21 अगस्त को घर से निकला था। परिजन उसकी तलाश करते हुए सनोटा नहर तक पहुंचे थे। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। संतपुरा पुलिस चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान हरेन्द्र (29 वर्ष) निवासी नई बस्ती लल्लापुरा, थाना टीपीनगर, मेरठ के रूप में हुई है। हरेन्द्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिजनों के अनुसार, 21 अगस्त की रात करीब नौ बजे उसने अपने भाई को फोन कर बताया था कि वह मुरादनगर नहर पर आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आशंका जताई कि हरेंद्र ने मुरादनगर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.