भागलपुर, मई 14 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि सनोखर शिव मंदिर परिसर में आयोजित एक कुंडीय नौ दिवसीय श्री महारुद्र यज्ञ विसर्जन पूजन एवं हवन के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर आयोजित श्रीराम कथा और अखंड संकीर्तन का भी समापन हुआ। महायज्ञ के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा, हवनकुंड में आहुति और स्थापित देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन में जुटे रहे। मेले का आनंद लेने और खीर प्रसाद प्राप्त करने के लिए भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान विधायक शुभानंद मुकेश भी यज्ञ परिसर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। आयोजकों ने उनका स्वागत किया। यह भी पढ़ें- सनोखर में श्री महारुद्र यज्ञ सम्पन्न, अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ विधायक ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विकास कार्यों का आश्वासन ...