भागलपुर, मई 5 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव क्षेत्र के सनोखर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले महारूद्र यज्ञ के शुभारंभ को लेकर सोमवार को मध्य विद्यालय सनोखर मैदान से कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में सैकड़ों महिलाओं और किशोरियों ने सिर पर गंगाजल से भरे कलश रखकर पूरे गांव का भ्रमण किया और यज्ञ स्थल भैरव स्थान स्थित शिव मंदिर प्रांगण पहुंचीं। शोभा यात्रा के दौरान बच्चे, युवा और बुजुर्ग हाथों में भगवा ध्वज लिए डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। जय श्री राम और हर हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यज्ञ समिति के संयोजक रॉकी केशरी ने बताया कि अयोध्या धाम से पधारे आचार्य रामानुज शास्त्री एवं उपाचार्य धीरज शरण बाबा के सानिध्य में बनारस के विद्वान पंडितों द्वारा 5 मई से 13 मई तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.