भागलपुर, मई 11 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि सनोखर शिव मंदिर परिसर में आयोजित एक कुंडीय 9 दिवसीय महारुद्र यज्ञ के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते रहे और हवन कुंड में आहुति देकर देवी-देवताओं का दर्शन-पूजन किया। यज्ञ स्थल पर भक्तों की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा है। श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मेले का भी जमकर आनंद उठा रहे हैं। हवन कुंड से निकल रही सुगंधित धुआं, यज्ञ मंडप से गूंज रहे वैदिक मंत्रोच्चारण तथा अखंड संकीर्तन में हो रहे "सीताराम" के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। यह भी पढ़ें- महारुद्र यज्ञ के समापन तिथि नजदीक आते ही श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ यज्ञ की सफलता को लेकर आयोजन समिति के सदस्य लगातार व्यवस्था में जुटे हुए हैं। वहीं श्रद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.