नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- एमटीवी का डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला के नए सीजन के ऑडिशन शुरू हो गए हैं। शो जल्द ही अपने नए सीजन के साथ वापसी करेगा। रियलिटी शो की फीमेल होस्ट के रूप में सनी लियोनी वापसी करेंगी। वहीं, मेल होस्ट के लिए कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि, अभी किसी भी नाम पर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। द फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेल होस्ट के लिए जो नाम सामने आ रहे हैं उसमें करण जौहर, रोहित सराफ, प्रिंस नरूला और रणविजय का नाम सामने आया है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी मेल होस्ट के नाम की कोई जानकारी नहीं दी गई है। फैंस सामने आए नामों को लेकर काफी उत्साहित हैं।करण जौहर और रोहित सराफ करण जौहर की बात करें तो उन्हें चैट शो कॉफी विद करण के लिए जाना जाता है। करण जौहर बिग बॉस ओटीटी 1 होस्ट कर चुके हैं। रोहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.