सनिगवां में 12 घंटे बिजली गुल, पानी को तरसे
कानपुर, जून 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। हाईवे सिटी सबस्टेशन से सनिगवां क्षेत्र की बिजली मंगलवार रात दो बजे से बुधवार दोपहर दो बजे तक बाधित रही। 12 घंटे तक बिजली न मिलने से इलाकाई लोग बेहाल हो गए। सबस्टेशन से जानकारी नहीं मिल पाई और केस्को के हेल्पलाइन नंबर 18004101912 पर भी संतोषजनक न तो जवाब मिला और न ही बिजली आने के समय की जानकारी दी जा सकी। लोग रात भर सो नहीं सके और सुबह पानी तक नहीं मिल सका। हजारों लोगों को बिजली न मिलने की जानकारी केस्को हेडऑफिस को इसलिए नहीं हुई कि वह फीडर में फॉल्ट नहीं था। इसके अलावा तड़के हुई तेज बारिश की वजह से भी बिजली बाधित रही। केस्को के मुताबिक बुधवार को छबीलेपुरवा सबस्टेशन से बिजली सुबह पांच से साढ़े सात बजे तक, रिंग रोड सबस्टेशन से मनोज इंटरनेशनल फीडर सुबह छह से साढ़े नौ बजे तक, कालपी रोड और फजलगंज के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.