सना नाज हत्याकांड में पुलिस ने तथ्य जुटाए
सहारनपुर, मई 15 -- नानौता, संवाददाता। सना नाज हत्याकांड मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के मकान का निरीक्षण कर तथ्य एकत्रित किए गए। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व नगर के मौहल्ला चाहमंजली कोट निवासी सनानाज की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतका के पिता आशिक सलमानी द्वारा सना नाज के देवर आमिर, पति सलमान, सास दिलशादी व ननद को नामजद किया गया था। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सैनी ने बताया कि एसएसआई जितेंद्र सिंह तेवतिया आदि पुलिस कर्मियों की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए तथ्य एकत्रित किए गए तथा मृतका के पिता आशिक सलमानी के बयान दर्ज किए गए। सना नाज के पिता आशिक सलमानी सहित परिवार के लोगों द्वारा फरार चल रहे आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- विवाहिता की संदिग्ध मौत में पति सहित चार लोग आरोपित
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.