जमशेदपुर, दिसम्बर 19 -- साकची आमबागान स्थित सना कॉम्प्लेक्स में संचालित एक लाइब्रेरी में एक युवक अचानक एक युवती पर हमला करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने स्टील पानी की बोतल से युवती के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के बाद आरोपी युवक फरार होने का प्रयास करने लगा। इस दौरान नीचे खड़ी एक दूसरी युवती को उसने बाल पकड़कर पटक-पटककर पीटा। युवक की इस हरकत से वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो उठे। स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस पहुंची। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.