सनातन सेवा समिति 27 को मनाएगी रामनवमी
बोकारो, मार्च 24 -- बोकारो। रामनवमी की तैयारी के लिए सनातन सेवा समिति के द्वारा मंगलवार को बैठक रखा गया। जिसमे धूम धाम से 27 मार्च को रामनवमी मनाने का निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष आलोक वर्मा ने बताया हर साल की तरह इस साल भी नया मोड़ बिरसा चौक पर रामनवमी अखाड़ा समिति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमे वहां से गुजरने वाले सभी अखाड़ा समितियो को व समाज के सम्मानित व्यक्तियों को तलवार भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी रामभक्तो के लिए चना गुड़, शर्बत ठंडा पानी का इंतजाम किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के सचिव प्रतीक बरनवाल,उपाध्यक्ष अनिकेत राठौर,कोषाध्यक्ष अभिषेक पासवान, सोनू सिंह,चंदन कुमार,रूपक रूंगटा,निर्भय प्रजापति,शुभम कुमार व सदस्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.