लोहरदगा, मार्च 16 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि।लोहरदगा सदर प्रखंड के हेंदलासो गांव में सोमवार को जय श्रीराम समिति की बैठक पंचायत अध्यक्ष लाल सूरज नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले से विक्रम संवत् नववर्ष के मुख्य प्रभारी लक्ष्मी नारायण भगत, सह प्रभारी बजरंग करवा तथा कोर कमेटी सदस्य अजय सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से हिंदू नववर्ष को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। इस दौरान लक्ष्मी नारायण भगत ने कहा कि हम सभी के सामूहिक प्रयास से सनातन समाज की एकता एक मिसाल बनेगी। उन्होंने बताया कि आगामी 19 मार्च को ललित नारायण स्टेडियम से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि सनातन की शक्ति और संस्कृति को मजबूत करने के लिए जय श्रीराम समिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.