हमीरपुर, फरवरी 3 -- मौदहा, संवाददाता। संघ की शताब्दी वर्ष पर विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन मौदहा तहसील के ग्राम नायकपुरवा इचौली के झरियारे बाबा के मन्दिर के स्थान पर हुआ। जिसके अध्यक्ष महन्त मुरलिया बाबा एवं मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष रामदत्त पाण्डेय रहे। मुख्य वक्ता रामदत्त पाण्डेय ने कहा कि आज की स्थिति को देखते हुए हिन्दू समाज को जागृत होने की विशेष आवश्यकता है। हम देख रहे हैं कि समाज में मतांतरण, धर्मांतरण जैसी अनेक घटनाएं घटित हो रही हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए हिन्दू समाज को एक होना पड़ेगा। तभी हिन्दू समाज को बचाया जा सकता है। हिन्दू समाज को एकजुट होकर सनातन संस्कृति को बढ़ाने की अत्यंत आवश्यकता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष माता प्रसाद वर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति ही हमारे देश की मूल संस्कृति है। सभी हिन्दुओं को धर्म ज...