श्रावस्ती, मई 8 -- श्रावस्ती, संवाददाता। हमारी सनातन संस्कृति में विज्ञान का भंडार है। आधुनिक शिक्षा के साथ हमें अपने परंपरागत ज्ञान को भी याद रखना चाहिए। यह बातें दूरदर्शन के सहायक निदेशक रहे डा हंसराज नायक ने सिरसिया के राजकीय इंटर कॉलेज गब्बापुर में आयोजित विज्ञान एवं नवाचार महोत्सव में कहीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से दूर नहीं होना चाहिए। हमारी पूरी दिनचर्या वैज्ञानिक थी, जो आज बिगड़ रही है। इससे अनेक तरह के रोग उत्पन्न हो रहे हैं। प्रभारी प्रधानाचार्य डा रमेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बहुत ही उपयोगी हैं। इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड एडवांस स्टडीज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के मुख्य शिक्षा अधिकारी रामकुमार ने कहा कि बच्चे विज्ञान में प्रयोग करने की रुचि पैदा करें और कुछ ऐ...