चतरा, अप्रैल 10 -- इटखोरी प्रतिनिधि। रोमी गांव में श्री श्री 108 शिव परिवार ग्राम देवी सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं नवाह्न ज्ञान महायज्ञ के आयोजन में चतरा सांसद कालीचरण सिंह इटखोरी पहुंचे। उन्होंने यज्ञ देवता के समक्ष मत्था टेककर क्षेत्र की शांति व समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर यज्ञ समिति के रणजीत सिंह लोगों ने सांसद व अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुखीया संघ अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजय भारती द्वारिका रजक सैनिक सिंह आदित्य प्रजापति भाजपा नेता प्रकाश दास सांसद प्रतिनिधि रविभूषण सिन्हा संजय सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। इस मौके पर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि सनातन संस्कृति में यज्ञ का महत्व सर्वश्रेष्ठ है। यज्ञ के माध्यम से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने कहा ...