सनातन संस्कृति में गो सेवा का महत्व: उपाध्याय
शाहजहांपुर, मई 20 -- जलालाबाद। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के सदस्य दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रमाकांत उपाध्याय मंगलवार को भगवान परशुराम जन्मस्थली परशुरामपुरी पहुंचे। उन्होंने भगवान परशुराम के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान दौरान भाजपा नेता मनमोहन द्विवेदी समेत समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में रमाकांत उपाध्याय ने गौ सेवा और सनातन संस्कृति में गाय के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने गौ सेवा को दैनिक जीवन में अपनाने और बेसहारा गोवंश के संरक्षण की अपील की। इस अवसर पर गोपाल नगर पालिका परिषद के सभासद प्रदीप मिश्रा, गो सेवा गतिविधि विभाग कार्यकर्ता संतोष उपाध्याय, परशुराम जन्म भूमि प्रबंध समिति अध्यक्ष विनोद चंद शर्मा, गौतम वर्मा, समाजसेवी तारा यादव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.