सनातन संस्कृति की वास्तविक शक्ति गांवों में निहित है : आनंद मोहन
गया, जून 20 -- टनकुप्पा प्रखंड की चोवार पंचायत स्थित पहाड़पुर गांव में शनिवार से आयोजित पांच दिवसीय श्री हनुमंत महायज्ञ में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने शिरकत की। उन्होंने महायज्ञ के तहत आयोजित हनुमत चरित्र कथा मंच का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया। इसके साथ ही कथा प्रवचन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने कहा कि सनातन संस्कृति की वास्तविक शक्ति गांवों में निहित है और ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति, सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं और युवाओं को उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। यह भी पढ़ें- सनातन संस्कृति की वास्तविक शक्ति गांवों में निहित है : आनंद मोहन उन्होंने कहा कि धार्मिक और सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.