मऊ, जनवरी 20 -- पूराघाट,हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज नगर में सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर पर हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ।सम्मेलन का शुभारंभ सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने सनातन संस्कृति की रक्षा करने और हिन्दू समाज को एकजुट करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरख प्रांत के शारीरिक शिक्षण प्रमुख तुलसी राम ने कहा कि विविधता में एकता है और यही हमारी संस्कृति है जो हम सभी को एक सूत्र में बांधती है। कहा कि हमारे यहाँ कभी भी राष्ट्र-राज्य की अवधारणा नहीं रही। हमारी संस्कृति ही हमारे राष्ट्र का निर्माण करती है। कहा कि राज्य आते-जाते रहते हैं, लेकिन राष्ट्र सदैव बना रहता है। यही हमारा प्राचीन हिंदू राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज एक ज़िम्मेदार समाज है। उन्होंने सनातन धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.