सनातन संस्कृति और संस्कार से ही होगा समाज का भला
प्रयागराज, मार्च 29 -- सनातन सेवा सत्संग के प्रयागराज इकाई के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश भगवान सिंह ने कहा कि परिवार में सनातन संस्कृति व संस्कार देने से ही समाज का भला होगा। हिंदू संस्कृति से अनभिज्ञ युवा स्वतंत्रता के नाम पर मनमानी कर समाज को खंडित कर रहे हैं। इससे समाज की मर्यादा का खुलेआम उल्लघंन हो रहा है। केंद्र सरकार के अधिवक्ता कृष्ण जी शुक्ल ने कहा कि कलियुग में संगठित व संस्कारित रहकर ही सनातन समाज की रक्षा की जा सकती है। द्वापर में भगवान श्रीकृष्ण ने राजाओं को इकट्ठा करके धर्म युद्ध कराया और कहा कि कलियुग में संघ के रूप में संगठित लोग ही सुरक्षित रहेंगे। इसी उद्देश्य को लेकर यह संगठन काम कर रहा है।मुख्य स्थायी अधिवक्ता बिपिन बिहारी पांडेय ने कहा कि हमें सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए सनातन समाज को संगठित करना होगा। पीके गांगुली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.