वाराणसी, सितम्बर 28 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। श्री आनंदम् धाम ट्रस्ट के पीठाधीश्वर ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि सनातन शब्द बोलने से काम नहीं चलेगा। उसे आचरण और एकता में लाना होगा।

युवाओं की आकांक्षा उन्होंने कहा कि जेन-जी और युवा पीढ़ी शांति और आनंद की तलाश में सनातन की ओर तेजी से आकर्षित हो रही है। लोकतंत्र में पक्ष-विपक्ष आरोप लगाते रहते हैं। भारत सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

सुरक्षा के मुद्दे ऋतेश्वर महाराज आनंदम् धाम ट्रस्ट की ओऱ से रिंग रोड स्थित बनारस लॉन ऐंड रिजॉर्ट में आयोजित सद्गुरु सानिध्य एवं आशीर्वाद महोत्सव में शामिल होने पहुंचे हैं। उन्होंने रविवार को अनौपचारिक बातचीत में कहा कि सतयुग और त्रेता में भी अपराध हुए। लेकिन त्वरित एक्शन ही रामराज्य का आधार है। योगी सरकार ने लॉ ऐंड ऑर्डर में यही साबित किया है।

नए केंद्र की घोषणा ...