मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा गरीबनाथ धाम परिसर में 13 सितंबर को भव्य सनातन महाकुंभ का आयोजन होगा। तैयारी को लेकर शनिवार को चक्कर चौक स्थित शिव शक्ति हनुमान मंदिर में अखंड भारत पुरोहित महासभा की बैठक हुई। अध्यक्षता आचार्य सुनील कुमार मिश्रा व आचार्य पंकज कुमार तिवारी ने की। बैठक में नौ सदस्यीय आयोजन समिति गठित की गई, जिसमें आचार्य सुनील मिश्रा, संजय तिवारी, पंकज तिवारी, पवन तिवारी, कुंदन पांडे, अक्षय दुबे, नीलमणि पाठक शामिल हैं। संयोजक हरिशंकर पाठक ने बताया कि महाकुंभ में नेपाल समेत कई राज्यों के संत, महंत शामिल होंगे। इस दौरान सनातन गौरव सम्मान भी दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...