मुंगेर, मार्च 10 -- तारापुर। सनातन बोर्ड कांउसिल द्वारा जारी नियुक्ति प्रमाण पत्र के अनुसार भाजपा नेत्री पूनम झा को परिषद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिषद ने उन्हें पटना प्रमंडल, बिहार प्रदेश के लिए सह-कोऑर्डिनेटर पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति 21 फरवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। परिषद के द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि, संगठन के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के समन्वय तथा जनसंपर्क को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी के तहत पूनम झा पटना प्रमंडल क्षेत्र में परिषद की गतिविधियों का संचालन, संगठन विस्तार तथा विभिन्न कार्यक्रमों के समन्वय का कार्य संभालेंगी। परिषद के पदाधिकारियों और समर्थकों ने पूनम झा को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.