सुपौल, मार्च 21 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि सनातन बोर्ड परिषद ने सह को-ऑर्डिनेटर के रूप में सत्यम कुमार और बसंत कुमार शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन से लोगो में खुशी का माहौल है। नगर परिषद क्षेत्र निवासी सत्यम कुमार और बसंत कुमार शर्मा को यह जिम्मेदारी संगठन के प्रदेश संगठन महामंत्री देवानंद मिश्र ने पत्र जारी कर उनके मनोनयन की जानकारी दी है। मनोनयन के बाद सत्यम कुमार और बसंत कुमार शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और लगन के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना और समाज के हित में कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। स्थानीय लोगों ने सत्यम कुमार और बसंत कुमार शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की ...