जौनपुर, मई 22 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र सरकार से सनातन बोर्ड की मांग को लेकर काशी से अयोध्या पैदल जा रही 15 सदस्यीय टीम का गुरुवार को स्वागत किया गया। वाराणसी के चोलापुर थाने के दुर्गा माता मंदिर भटौली से राजकुमार उपाध्याय के नेतृत्व में निकली पैदल यात्रा जैसे ही बदलापुर की सीमा में पहुंची तो ग्रामीणों ने स्वागत किया। इसके बाद कस्बे में नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह की देखरेख में स्वागत के साथ नाश्ता भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि हम लोगों की पद यात्रा का उद्देश्य सनातन बोर्ड के गठन की मांग है। इसके गठन होने से जहां मंदिरों की रक्षा होगी वहीं हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो सकेगी। उन्होंने बताया कि मंदिरों का पैसा सनातन बोर्ड के पास स...