बागपत, मई 11 -- बड़ौत। रविवार को नगर के बैंकट हॉल में राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ द्वारा सनातन प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भक्ति और राष्ट्रवाद के संगम वाले इस कार्यक्रम में सनातन धर्म की रक्षा, संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक पुनर्जागरण में योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने समाज की एकजुटता एवं अपने हितों की रक्षा के लिए जागरूक होने का आह्वान किया। कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति, संस्कार और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसे समारोह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने समाज की एकजुटता बढ़ाने के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम के आदर्श समाज को अन्याय के खिलाफ के संघर्ष की प्रेरणा : यदुनाथ पांडेय कार्यक्रम मे...