बागपत, मई 7 -- बड़ौत। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरडी शर्मा ने बताया कि 10 मई को सनातन प्रहरी सम्मान आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिसमें मुख्य रूप से 551 मंदिरों के पुरोहित, गुरुकुल के आचार्य सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा होंगे। कार्यक्रम में सफाई मित्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अमरेश शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव आदेश फौजी, राष्ट्रीय सचिव सुनील शर्मा, महिला विंग जिलाध्यक्ष आरती शर्मा, विजय शर्मा, वर्षा शर्मा, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...