रांची, मार्च 18 -- मुरहू, प्रतिनिधि। सनातन नववर्ष विक्रम संवत 2083 के आगमन की पूर्व संध्या पर मुरहू स्थित शांति पुरी आश्रम में एकल अभियान के तत्वावधान में संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी लक्ष्मण जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्वामी लक्ष्मण जी महाराज ने कहा कि सनातनियों का नवसंवत्सर वृहस्पतिवार से प्रारंभ हो रहा है और सृष्टि की रचना ब्रह्मा जी द्वारा चैत्र प्रतिपदा के दिन ही की गई थी। उन्होंने कहा कि नववर्ष मनुष्य के जीवन में नई चेतना का संचार करता है। हमें अपने बुरे कर्मों का त्याग कर सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए तथा भगवान की भक्ति में लीन रहना चाहिए, इसी में सबका कल्याण निहित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. डीएन तिवारी ने कहा कि मनुष्य जीवन ईश्वर का अनमोल उपहार है। उन्होंने कहा कि सौ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.