सनातन धाम में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित
पाकुड़, मई 20 -- प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सनातन धाम में मंगलवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिंहा, अंचल निरीक्षक गुरुदास कर, कनीय अभियंता रंजीत मंडल ने पुरोहित की उपस्थिति में भगवान भोलेनाथ, माता दुर्गा, बजरंगबली के अलावे अन्य देवी-देवताओं का विधिवत रूप से पूजा-अर्चना किया। पूजा के साथ ही 24 प्रहर हरिनाम कीर्तन का आयोजन किया गया। जहां कीर्तन मंडली के द्वारा रामचरितमानस एवं हरे-कृष्ण हरे-राम के भक्ति पाठ से पूरा प्रखंड परिसर भक्तिमय में हो गया। पूजा-अर्चना के पश्चात भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। रंजीत मंडल ने बताया कि यह प्रथम वार्षिक उत्सव है, जहां भगवान की पूजा-अर्चना के पश्चात भक्तों के बीच खिचड़ी भोग एवं भंडारा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- भंडारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.