कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर। सनातन धर्म मोहन मंदिर गोविंदनगर में रामनवमी के मौके पर रामोत्सव का आयोजन किया गया। इस पर कोपे स्टेट दादानगर के चेयरमैन विजय कपूर और पूर्व विधायक अजय कपूर ने भोग लगाकर भंडारे का श्रीगणेश कराया। दोपहर से भंडारा लेने को जुटी भीड़ का रेला देरशाम तक आता रहा। यहां बल्देव राज मेहरोत्रा, भारत भूषण कपूर, अनिल कपूर, अनिल बजाज, हरीश सोनी, संजय कत्याल, राहुल बघेल, गगन पाठक, कृष्णा चोपड़ा, संजय कुमार, देवेंद्र सच्चर, मुन्ना विश्वकर्मा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...