गुमला, मार्च 29 -- गुमला, प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में रविवार को तर्री स्थित सबरी आश्रम में श्रीराम उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामप्रताप सिंह ने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीराम का जीवन मर्यादा,त्याग और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म मानवता और सद्भाव का संदेश देता है। समाज को विभाजित करने वाली सोच से ऊपर उठकर सभी को एकजुट रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में जिला मंत्री मनीष बाबू ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संचार करते हैं। कार्यक्रम का समापन जय श्रीराम के नारों के साथ हुआ। मौके पर विभाग संग...