कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर। धार्मिक कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर कौशलपुरी स्थित सनातन धर्म मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर आसपास के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे, वहीं जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। वहीं महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर यात्रा की शोभा बढ़ाई। शोभा यात्रा के पूरे मार्ग में भक्ति का माहौल बना रहा। आयोजकों ने बताया कि यह कलश यात्रा आगामी धार्मिक अनुष्ठान और पूजा कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए निकाली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.