मुजफ्फर नगर, सितम्बर 12 -- सनातन धर्म डिग्री कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत एक महत्वपूर्ण अनुबंध के साथ हुई। सनातन धर्म कॉलेज और उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई व निर्यात प्रोत्साहन विभाग के बीच हुए इस अनुबंध से संस्थान के विद्यार्थियों को व्यवसायिक विकास के नए अवसर मिलेंगे। जो युवा उद्यमी उद्योग लगाएगा तो उत्तर प्रदेश के एमएसएमई व निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इससे युवाओं के उत्थान और उनके सपनों को हकीकत में बदलने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर, पीयूष शर्मा तथा उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई व निर्यात प्रोत्साहन विभाग की ओर से उप आयुक्त उद्योग जैस्मीन, सहायक उप आयुक्त उद्योग आशीष कुमार उपस्थित रहे। उप आयुक्त उद्योग मुजफ्फरनगर ने औपचारिक रूप से यह अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.