चेन्नई, मई 13 -- तमिलनाडु की राजनीति में 'सनातन धर्म' को लेकर विवाद एक बार फिर से गरमा गया है। पूर्व में सनातन धर्म की तुलना 'डेंगू, मलेरिया और कोरोना' जैसी बीमारियों से कर चुके द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के नेता उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर अपना पुराना रुख दोहराया है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके पहले के भाषण को 'हेट स्पीच' करार दिया था। लेकिन 2026 विधानसभा चुनावों में सत्ता से बाहर होने के बावजूद, उदयनिधि अपने बयान पर कायम हैं और उन्होंने एक बार फिर सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही।उदयनिधि स्टालिन का ताजा बयान द्रमुक के नेता उदयनिधि स्टालिन ने मंगलवार को दावा किया कि सनातन धर्म लोगों को विभाजित करता है और उन्होंने इसे 'समाप्त' करने का आह्वान किया। तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अपने पहले भाषण में उदयनिधि स्टालिन ने कहा क...