बेगुसराय, मार्च 8 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। आज भारतीय सभ्यता और संस्कृति खतरे में है। सनातन धर्म खतरे में है। सनातन धर्म को बचाने की जरूरत है। यह बातें स्थानीय सांसद सह केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कही। फफौत पंचायत के मटिहानी गांव में हो रहे भागवत कथा स्थल पर शनिवार की देर संध्या श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि आज बच्चों का नामकरण पाश्चात्य देशों की तर्ज पर किया जा रहा है जिसका कोई अर्थ नहीं होता। पहले बच्चों का नामकरण देवी-देवता के नाम से होता था। उन्होंने बताया कि अपने बेटे का नाम नारायण रखने वाले अजामिल को भगवान से सदगति दे दी। क्योंकि, उन्होंने अपने अंतिम समय में अपने बेटे नारायण का नाम लिया था। केवल भगवान का नाम ले लेने से पापी अजामिल का उद्धार हो गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज जन्मोत्सव में केक का...