अररिया, मई 18 -- अररिया, वरीय संवाददाता तमिलनाडु के डीएमके नेता एवं पूर्व सीएम एमके स्टालिन द्वारा सनातन धर्म के विरोध में दिए गए विवादित बयान के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद सड़क पर उतरे। रविवार की शाम शहर में आक्रोश मार्च निकालकर और विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। इस विरोध मार्च में बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी, युवा, महिला एवं संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए। सबों ने अपना विरोध एवं आक्रोश प्रकट किया।

आक्रोश मार्च का आयोजन आक्रोश मार्च अररिया के काली मंदिर चौक से निकला। यहां संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सनातन धर्म के समर्थन में सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म केवल एक धर्म नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता, परंपरा एवं जीवन मूल्यों का आधार है। सनातन धर्म के विरुद्ध की गई ...