सनातन धर्म के अपमान का सवाल पूछने पर भड़क गए थे पप्पू यादव
बुलंदशहर, अगस्त 6 -- बुलंदशहर। दिल्ली में बिहार के सांसद पूप्पू यादव पर चप्पल फेंकने के आरोपी बुलंदशहर के सुमित गिरी और उनके साथी हैप्पी शर्मा ने आरोप लगाया है कि सनातन धर्म और करोड़ों हिन्दुओं के आराध्य भगवान श्रीराम के अपमान को लेकर सादगी पूर्ण ढंग से सवाल पूछा गया था। इस पर पप्पू यादव भड़क गए और उन्होंने तथा उनके गुंडों ने हमला कर दिया। सुमित गिरी ने पप्पू यादव और उनके साथियों पर दिल्ली के तिलकनगर थाने में हमला, सोने की चेन और घड़ी लूट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। दो अगस्त को बुलंदशहर के भाजपा के सिकंदराबाद नगर मंत्री सुमित गिरी और बुलंदश्हर के ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष हैप्पी शर्मा पर दिल्ली में बिहार के सांसद पूप्पू यादव पर उनके आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान चप्पल फेंकने का आरोप लगा था। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.