शामली, मार्च 22 -- पूर्वी यमुना नहर के तट पर स्थित प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर इन दिनों आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के अद्भुत संगम का केंद्र बना हुआ है। यहां चल रहे नौ दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ एवं देवी भागवत कथा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में बदल दिया है। इस यज्ञ के चौथे दिन सैकड़ों नहीं, हजारों श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर यज्ञ परिक्रमा और हवन में आहुति देकर अपनी आस्था को साकार किया। रविवार को प्रातः काल से ही मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चारण से गुंजायमान रहा। श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वस्त्रों में यज्ञशाला में पहुंचे। भक्तों में देखा गया कि वे न केवल हवन में पूर्ण श्रद्धा से आहुति दे रहे थे, बल्कि देवी की जय-जयकार से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ केवल ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.