लोहरदगा, मार्च 19 -- भंडरा, प्रतिनिधि। चैत्र प्रतिपदा हिंदू नववर्ष के अवसर पर गुरुवार को लोहरदगा भंडरा प्रखंड अंतर्गत भीठा गांव में कलश यात्रा के साथ हिंदू सम्मेलन भव्य आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में सनातनी धर्मावलंबी शामिल हुए। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने नंदनी नदी से मां भवानी के जयघोष के साथ पवित्र जल उठाया। पारंपरिक परिधानों के साथ सभी गांव का भ्रमण करते हुए देवी मंडप पहुंचे। जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलशों को स्थापित किया गया। पूरा वातावरण जय श्री राम और हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान रहा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने हिंदू नववर्ष के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह समय अपनी संस्कृति और जड़ों की ओर लौटने का है। ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.