अमरोहा, फरवरी 3 -- अमरोहा, संवाददाता। हिन्दू जागरण समिति एवं सकल हिन्दू समाज माधव बस्ती के संयोजन में सोमवार को हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर मैत्रीय गिरी जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म एक जीवनशैली है, जो हमारे देश की संस्कृति और परंपराओं में गहराई से जुड़ी हुई है। यह एक ऐसा धर्म है जो हमें जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन करता है। महामंडलेश्वर ने कहा कि सनातन धर्म की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यापकता और गहराई है। यह धर्म हमें जीवन के हर पहलू में संतुलन और समरसता की शिक्षा देता है। यह हमें प्रकृति के साथ जुड़ने और उसके नियमों का पालन करने की प्रेरणा भी देता है। सनातन धर्म में महिला शक्ति को बहुत महत्व दिया गया है। मां प्रथम गुरु है, यह बात हमें सिखाती है कि महिलाओं को समाज में सम्मान व महत्व दिया ...