हापुड़, मई 19 -- श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.) के प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय के नेतृत्व में संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा और अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी एवं समस्त पदाधिकारियों ने गुरु कमलेश कुमार घिल्डियाल(गुरु जी) के यहां इंद्रलोक कॉलोनी स्थित कार्यालय पर महासभा का आयोजन किया गया। जिसमें संरक्षक पद के लिए कमलेश कुमार घिल्डियाल और डॉ. वासुदेव शर्मा का निर्विरोध हर्षोल्लास के साथ चयन किया गया।पंडित सुबोध पांडेय ने कहा कि महासभा के लिए यह बहुत ही गर्व की बात हैं और यह महासभा को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करेंगे। महासभा इन दोनों के संरक्षण एवं मार्गदर्शन से आगे शैक्षिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यों का आयोजन करेगी। महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया की इन दोनों संरक्षक के पद ग्रहण से महासभा को नई दिश...