सनातन जागरण मंच ने मनाई पृथ्वीराज चौहान की जयंती
अमरोहा, मई 20 -- हसनपुर। सोमवार रात नगर के मोहल्ला होली चौक स्थित आर्य समाज मंदिर में सनातन जागरण मंच पदाधिकारियों ने हिन्दू सम्राट राजा पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान न्याय प्रिय शासक थे। उन्होंने सूखा पड़ने पर किसानों का लगान माफ किया था। वह कभी अन्याय के आगे नहीं झुके। इस दौरान सचिन गुप्ता, सुरमित गुप्ता, विभोर अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जसपुर में मनाई गई पृथ्वी राज चौहान की जयंती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.