प्रयागराज, जनवरी 23 -- साहू कल्याण समिति प्रयागराज के वरिष्ठ संरक्षक ओम प्रकाश साहू के नेतृत्व में लेप्रोसी मिशन चौराहा पर भारत भ्रमण पर निकले नौ वर्षीय यशराज साहू का भव्य स्वागत किया गया। समिति के वरिष्ठ संरक्षक ने बताया कि यशराज बोधगया का निवासी है। सनातन धर्म का प्रचार करते हुए वह देश में सुख-शांति की कामना के लिए हर तीर्थ स्थल पर माथा टेक रहा है। जियो और जीने दो का संदेश भी दे रहा है। प्रत्येक दिन 100 किमी की दूरी तय कर रहा यह बालक अब तक अयोध्या, मथुरा, काशी होते हुए प्रयागराज पहुंचकर संगम में स्नान किया। प्रयागराज के कोतवाल बजरंगबली के श्री चरणों में माथा टेककर उसने विश्व में सुख-शांति की प्रार्थना की। शुक्रवार प्रातः नौ बजे मध्य प्रदेश स्थित उज्जैन महाकाल के दर्शन हेतु रवाना हुआ। संरक्षक ओम प्रकाश साहू, अध्यक्ष राम सागर गुप्ता, उपाध...