सनातन के उत्थान के लिए समर्पित रहे अशोक सिंहल
वाराणसी, सितम्बर 27 -- सेवापुरी (वाराणसी), संवाद। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व संरक्षक अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी पर रविवार के कपसेठी स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि काशी सुमेरु पीठाधीश्वर नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि अशोक सिंघल ने पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। रामजन्म भूमि आंदोलन के अगुआ रहे अशोक सिंघल ने जीवनभर इसके लिए संघर्ष किया। मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश कुमार ने कहा कि अशोक सिंहल ने सनातन धर्म के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। उन्होंने जातिगत भेदभाव को समाप्त कर समाज को जागरूक किया। वह हमेशा लोगों को जातीयता से उठकर एकजुट होने को कहा करते थे। अध्यक्षता सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष राधेमोहन त्रिपाठी ने किया। इस दौरान धर्म जागरण प्रमुख प्रदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.