सनातन की सरकार होती तो गाय नहीं कटती : शंकराचार्य
मथुरा, जून 13 -- ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज प्रदेश की विधानसभाओं में पदयात्रा करते हुए यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह सनातन की सरकार नहीं है। यदि सनातन की सरकार होती तो देश में गाय नहीं कटती और न ही विदेशों में गौमांस निर्यात होता। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर गौमाता को राज्यमाता व राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई। वहीं कहा कि ढोंगी लोग कोई भी भेष धारण कर लेते हैं, किंतु उनके कर्म सच्चाई बयां कर देते हैं। गाय के नाम पर सत्ता का आनंद लेने वालों से अब सुधरने का आह्वान किया। उन्होंने गौरक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं गौरक्षक युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने संतों के उत्पीड़न एवं वर्तमान परिस्थिति पर टिप्पणी कर कहा कि जब भक्तों का अत्यधिक उत्पीड़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.