वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। अयोध्या में राष्ट्रपति के आगमन पर वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन किया गया। काशी प्रांत के कार्यकर्ताओं ने वहां पर आद्य सरसंघचालक प्रणाम का आयोजन किया। प्रांत प्रचारक रमेश कुमार ने कहा कि आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जयंती दिवस पर हिंदू समाज को संघ के लक्ष्यप्राप्ति की ओर अग्रसर करना ही स्वयंसेवकों का कर्तव्य है। प्रांत प्रचारक ने कहा कि हिंदू संस्कृति और सभ्यता विश्व में प्राचीनतम है। काशी प्रांत संघचालक अंगराज, प्रांत कार्यवाह मुरलीपाल, सह प्रांत कार्यवाह प्रो. राकेश तिवारी और प्रो. रासबिहारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...