रुडकी, अप्रैल 27 -- रुड़की, संवाददाता। विश्व हिंदू महासंघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा का सिविल लाइंस के श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी पुराने पदाधिकारियों को साथ लेकर चला जाएगा। संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए जल्द ही नई नियुक्तियां भी की जाएंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शंकर की विशेष आरती और विधिवत पूजा के साथ हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश महामंत्री अर्जुन शर्मा के नेतृत्व में विशेष भ्रमण कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के हर जिले में जाकर सनातनियों को एकजुट किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.